{"_id":"6775486dba0c8dcc3c038532","slug":"bihar-news-co-registered-case-in-matter-of-six-boys-and-girls-detained-from-hotel-in-gopalganj-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: होटल से हिरासत में लिए गए छह लड़के-लड़कियों के मामले में सीओ ने दर्ज कराया केस, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: होटल से हिरासत में लिए गए छह लड़के-लड़कियों के मामले में सीओ ने दर्ज कराया केस, जानें पूरा मामला
Wed, 01 Jan 2025 07:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:21 PM IST
सार
बिहार में गोपालगंज के एक होटल से हिरासत में लिए गए छह लड़के-लड़कियों के मामले में सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथमिकी में सीओ ने आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गोपालगंज जिले में थावे थाने के थावे दुर्गा मंदिर के पास स्थित दो मैरेज हॉल के विरुद्ध परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सह प्रभारी सीओ शिवम गुप्ता ने होटल संचालक सहित आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में सीओ ने आरोप लगाया है कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार सभी होटल, लॉज और रेस्टोरेंट में छापेमारी करने का आदेश प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धीरज कुमारराम और महिला थानाध्यक्ष अलका शर्मा और पुलिस बल के साथ थावे दुर्गा मंदिर परिसर से 100 मीटर की दूरी पर गौरीशंकर मैरेज हॉल और न्यू गौरी शंकर मैरेज हॉल में छापेमारी के दौरान भोरे थाना के महरा देउर गांव के अंकित चौहान, नगर थाना के भीतभेरवा गांव के राजू कुमार और पैठानपट्टी गांव के मिथिलेश कुमार, उचकागांव थाना के कैंथवालिया गांव के ज्ञानचल कुमार, मांझागढ़ थाना के डूमरिया गांव के धर्मेन्द्र कुमार मांझी और कुचायकोट थाना के भोपतापुर गांव के रितेश कुमार शर्मा को आपत्तिजनक स्थिति में युवतियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तार युवतियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान इन लोगों द्वारा बताया गया कि एक घंटे के लिए दो हजार से 25 सौ रुपये में होटल मिलता है। वहीं, होटल संचालक विदेशी टोला गांव के आदित्य कुमार उर्फ अंशु कुमार गुप्ता और अविनाश कुमार गुप्ता उर्फ निशु कुमार गुप्ता छापेमारी के दौरान फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार छह लोगों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, होटल संचालक फ़रार विदेशी टोला गांव के अंशु कुमार गुप्ता और निशु कुमार गुप्ता को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन