{"_id":"65a68758e086382ffe0e172a","slug":"bihar-news-chaos-in-siwan-over-controversial-song-lehenga-mein-ghus-ke-jan-suraj-party-reaction-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ‘लहंगा में...’ विवादित भोजपुरी गाने पर मचा बवाल; ‘यह लोग समाज को बांटने वाले’, जन सुराज पार्टी ने कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ‘लहंगा में...’ विवादित भोजपुरी गाने पर मचा बवाल; ‘यह लोग समाज को बांटने वाले’, जन सुराज पार्टी ने कहा
Tue, 16 Jan 2024 07:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 16 Jan 2024 07:10 PM IST
सार
Controversial Song On Muslims: भोजपुरी गायक का एक गाना वायरल हुआ है, जिसके बोल हैं- ‘सइया लहंगा में...’। इस गाने को लेकर बवाल मचा हुआ है। आरोप है कि गाने के जरिए एक कौम को टारगेट करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में कई लोगों ने प्रशासन से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में ‘लहंगा में...’ गाने को धार्मिक उन्माद फैलाने वाला माना जा रहा है और इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। भोजपुरी गायक अर्जून अजुबा पर धर्म विशेष को टारगेट कर लगातार गाने वायरल करने का आरोप है। इस मामले में बताया जा रहा है कि सीवान जिले में आजकल एक गाने ‘लहंगा में...’ की काफी चर्चा हो रही है। वहीं, दूसरी तरफ एक कौम के लोगों ने उस गाने पर काफी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
मुस्लिम समाज को टारगेट करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक अर्जून अजुबा नामक युवक ने अपना अकाउंट बनाया है। अर्जून पर वहां लगातार एक कौम यानी मुस्लिम समाज को गाने के जरिए टारगेट करने का आरोप है। कथित तौर पर विवादित और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला यह गाना लगातार सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है वायरल कर रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह के कई और गानें
बताया जा रहा है कि भोजपुरी गायक का एक गाना वायरल हुआ है, जिसके बोल हैं- ‘ढोंड़िये पर…’ और दूसरा गाना है ‘सैया लहंगा में…’। यह गाने जैसे ही जारी किए गए, इन पर एक कौम को टारगेट करने का आरोप लगने लगा और कई लोगों ने इसके खिलाफ प्रशासन से भी शिकायत की है। यह भी बताया जा रहा है कि अर्जून अजुबा के फेसबुक पेज पर इस तरह के कई और गाने पड़े हुए हैं और यह प्रशासन के नजरों से अभी तक बचा हुआ है। न ही इस पर अभी एफआईआर ही दर्ज हुई है और न ही गायक की अभी तक गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि गायक अंदर ही अंदर दो समुदायों को आपस में लड़ाने का पुरजोर प्रयास कर रहा है। जिस तरह के गाने के बोल लगातार बनाकर वायरल कर रहा है। इससे साफ है कि यह आपसी सौहार्द बिगाड़ कर कोई बड़ी घटना को अंजाम दिलाना चाहता है।
विज्ञापन
हालांकि, बिहार सरकार का पहले से ही सख्त आदेश है कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए’
वहीं, इस विवादित गाने को लेकर जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि जैसे ही मुझे यह जानकारी हुई मैंने सीवान एसपी और डीएम को वाट्सएप पर मैसेज कर जानकारी दी है। अब मुख्यमंत्री बिहार सरकार को भी मेल करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं जो समाज को बांटने का काम करते हैं। इसपर प्रशासन को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी।