फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Case of indiscriminate firing in Siwan, youth shot and injured

Bihar News: सीवान में अंधाधुंध फायरिंग का मामला, युवक को गोली मारकर किया जख्मी; एक अन्य घायल

Sun, 22 Jun 2025 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों की मदद से कुंदन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। घटना की खबर मिलते ही खुरमाबाद से बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Bihar News: Case of indiscriminate firing in Siwan, youth shot and injured
सीवान में अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड पर रविवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग में खुरमाबाद निवासी कुंदन कुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। वह स्वर्गीय प्रभु चौहान का पुत्र है। वहीं, गोलीबारी की घटना में डेविल नामक युवक, जो शिवनाथ चौधरी का पुत्र बताया जा रहा है, भी जख्मी हो गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुंदन बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ से आए चार हथियारबंद अपराधियों ने उसका पीछा करते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही कुंदन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: कांटी के पोखर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की जताई गई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से कुंदन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।घटना की खबर मिलते ही खुरमाबाद से बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि कुंदन और हमलावर की दुकानें पास-पास हैं, और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।


वहीं, कुछ लोगों ने आशंका जताई कि हमले के पीछे नशे (स्मैक) के अवैध कारोबार की रंजिश हो सकती है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed