फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Car and e-rickshaw collide in Gopalganj, child dies; 2 people including woman seriously injured

Bihar News: गोपालगंज में कार और ई रिक्शा की टक्कर, बच्चे की मौत; महिला समेत दो लोग गंभीर घायल

Mon, 08 Apr 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 Apr 2024 06:47 PM IST
सार

Gopalganj News: गोपालगंज में तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News: Car and e-rickshaw collide in Gopalganj, child dies; 2 people including woman seriously injured
घटनास्थल पर खड़ा क्षतिग्रस्त ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ के पास मीरगंज बथुआ मुख्य पथ पर सोमवार को स्कॉर्पियो और ई रिक्शा में टक्कर हो गई। इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को नजदीकी रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, माडीपुर गांव निवासी तस्लीम अंसारी की पत्नी जायदा खातून अपने बेटे फैजल इमाम के साथ ई रिक्शा से बथुआ बाजार से माडीपुर लौट रही थी। ई रिक्शा जैसे ही विरसा बथुआ के पास पहुंचा कि सामने से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से ई रिक्शा पलट गया और उसमें सवार मासूम बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ई रिक्शा चालक काजीपुर निवासी सद्दाम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन

Bihar News: Car and e-rickshaw collide in Gopalganj, child dies; 2 people including woman seriously injured
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फुलवरिया पुलिस स्कॉर्पियो को लेकर थाने चली गई। साथ ही घायल मां-बेटे को नजदीकी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने गोपालगंज रेफर कर दिया। गोपालगंज पहुंचते ही घायल मासूम ने दम तोड़ दिया। जबकि मां की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed