फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: BJP meeting concludes regarding Prime Minister Narendra Modi's public meeting

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद

Thu, 12 Jun 2025 07:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मंत्री ने कहा कि जनसभा में लगभग चार लाख लोगों के जुटने की संभावना है। सभी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से सुबह 8 बजे तक अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

विज्ञापन
Bihar News: BJP meeting concludes regarding Prime Minister Narendra Modi's public meeting
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा की रघुनाथपुर विधानसभा स्तरीय बैठक सोमवार को शहर के भगवान पैलेस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय चौधरी ने किया।

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा से जनसभा स्थल की दूरी काफी कम है। ऐसे में यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वे अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान नहीं, बल्कि सिवान की जनता को सौगात देने के लिए आ रहे हैं। यह सिवान के लिए गौरव की बात है।

विज्ञापन


पढ़ें: पुलिस की गश्ती वाहन ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर; चालक के नशे में होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जनसभा में लगभग चार लाख लोगों के जुटने की संभावना है। सभी कार्यकर्ता सुनिश्चित करें कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से सुबह 8 बजे तक अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें। साथ ही 17, 18 और 19 जून को विधानसभा क्षेत्र के हर प्रमुख बाजार में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएं और लोगों को प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र देकर निमंत्रित किया जाए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री शिवेश राम, पूर्व जिला अध्यक्ष सह को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नंद प्रसाद चौहान, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मुकुल सिंह, सत्यम सिंह, प्रदीप कुमार रोज, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, जयप्रकाश पांडेय, राजाराम साह, अविनाश यादव, राजलाल यादव, मुखिया चंदन पाठक, टुनटुन सिंह, अशोक शर्मा, नीतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया, रत्नेश कुमार सिंह, मुकेश चौधरी, दीपक मिश्रा, दुर्गालाल सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed