फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :police van crush two students one died on injured police investigate

Bihar: पुलिस की गश्ती वाहन ने दो छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर; चालक के नशे में होने की आशंका

Thu, 12 Jun 2025 07:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 07:47 PM IST
सार

Bihar: हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर हंगामा किया और पुलिस वाहन को घेर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :police van crush two students one died on injured police investigate
पुलिस वाहन ने छात्रा को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

जिले के जजुआर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में पुलिस की डायल 112 की गश्ती वाहन ने दो छात्राओं को रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन का चालक नशे में था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर बवाल काटा।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थीं और सड़क किनारे एक दुकान के पास खड़ी थीं, तभी तेज रफ्तार में आई डायल 112 की पुलिस वैन ने उन्हें कुचल दिया। मृत छात्रा की पहचान 13 वर्षीय किरण कुमारी के रूप में हुई है, जबकि घायल छात्रा 13 वर्षीय मोहजबी बानो है, जो मोहम्मद असगर की पुत्री बताई जा रही है।

विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर हंगामा किया और पुलिस वाहन को घेर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। ग्रामीण दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में एडिशनल एसपी शहरियार अख्तर और ग्रामीण एसपी विद्यासागर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला, डिप्टी सीएम ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करने के दिए निर्देश

ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि गश्ती वाहन निजी चालक चला रहा था, जो नशे की हालत में था। इसी लापरवाही के कारण एक मासूम बच्ची की जान चली गई। लोगों का कहना है कि जब तक दोषी चालक और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि डायल 112 की पुलिस गश्ती वाहन से टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। एक छात्रा की मौत हो चुकी है और दूसरी का इलाज जारी है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed