फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: AIPWA's protest march in Bhore, demands resignation from the Chairperson of Women's Commission

Bihar News: भोरे में ऐपवा का प्रतिवाद मार्च, महिला आयोग की अध्यक्ष से इस्तीफे की मांग; जानें

Thu, 12 Jun 2025 06:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

Bihar: सभा में वक्ताओं ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को देश भर के महिला संगठनों के साथ बैठक कर वर्तमान हालात पर विमर्श करना चाहिए। साथ ही राज्य महिला आयोग को भी नियमित रूप से महिला संगठनों के साथ संवाद करना चाहिए और उनके सुझावों के आधार पर कार्ययोजना बनानी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar News: AIPWA's protest march in Bhore, demands resignation from the Chairperson of Women's Commission
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव वुमेन्स एसोसिएशन (ऐपवा) ने गुरुवार को गोपालगंज जिले के भोरे में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च के बाद भोरे चौराहे पर आयोजित सभा में महिला सुरक्षा और न्याय प्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सोहिला गुप्ता ने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस पर रोक लगाने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज जिले के राजापट्टी, कोईनी, बखरौर, सासामुसा और जानकीनगर समेत कई इलाकों में हाल के दिनों में बलात्कार और हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन राष्ट्रीय महिला आयोग ने अब तक कोई सक्रिय पहल नहीं की है।

विज्ञापन


पढ़ें:  राजद जिलाध्यक्ष व प्रधान महासचिव का मनोनयन अब लालू यादव करेंगे, जिला परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष तत्काल इस्तीफा दें या फिर उन्हें पद से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने आयोग की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक भूमिका सुनिश्चित किए जाने की भी अपील की।

सभा में वक्ताओं ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग को देश भर के महिला संगठनों के साथ बैठक कर वर्तमान हालात पर विमर्श करना चाहिए। साथ ही राज्य महिला आयोग को भी नियमित रूप से महिला संगठनों के साथ संवाद करना चाहिए और उनके सुझावों के आधार पर कार्ययोजना बनानी चाहिए। वक्ताओं ने यह भी मांग की कि जिन राज्यों में महिला आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त है, वहां सरकार महिला संगठनों से विचार-विमर्श कर शीघ्र नियुक्ति करे।

सभा को सीता पाल, रामावती देवी, सरोज देवी, प्रभावती देवी, प्रियंका देवी और ज्ञानमती देवी सहित कई महिला नेताओं ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने महिला आयोग की निष्क्रियता पर चिंता जताते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed