फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: A young man publicly killed elderly man with hammer in Siwan, police engaged in investigation

Bihar Crime: युवक ने सरेआम हथौड़े से किया बुजुर्ग पर हमला, सिर फोड़ कर की हत्या; घटना से हड़कंप, जानें मामला

Fri, 22 Nov 2024 12:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 22 Nov 2024 12:59 PM IST
सार

Siwan News: सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या किसी भारी औजार से की गई प्रतीत होती है। घटनास्थल को संरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: A young man publicly killed elderly man with hammer in Siwan, police engaged in investigation
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के महादेवा थानाक्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सरेआम हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना महादेवा ओपी थानाक्षेत्र के मुखबधिर लॉज के पास की है। मृतक की पहचान लकड़ी नबीगंज थानाक्षेत्र के भोपतपुर निवासी योगेंद्र भगत (पिता योद्धा भगत) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
अचानक पीछे से युवक ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र भगत किसी काम से जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आए एक युवक ने उन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमलावर ने एक के बाद एक कई बार वार किए, जिससे योगेंद्र भगत लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हमले के बाद युवक हथौड़ा वहीं फेंककर फरार हो गया।
विज्ञापन



 
इस घटना को वहां से गुजर रही एक छात्रा ने देखा। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर घायल बुजुर्ग को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले आयुष्मान हेल्थ कार्ड और आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
वहीं, घटना की सूचना पर महादेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या किसी भारी औजार से की गई प्रतीत होती है। घटनास्थल को संरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और हमलावर की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

 
इलाके में दहशत का माहौल
हत्या की इस क्रूर घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने इसे बेहद नृशंस बताया। लोग भयभीत हैं और पुलिस से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed