फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: a teacher's son performed brilliantly in NEET exam In Gopalganj

Gopalganj News: शिक्षक के पुत्र ने नीट परीक्षा में किया कमाल, 720 में से 705 अंक किए हासिल, परिवार में खुशी

Wed, 05 Jun 2024 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Jun 2024 05:57 PM IST
सार

Gopalganj News: जिले के भोरे में शिक्षक अशोक मिश्र के पुत्र समर्थ कुमार ने नीट की परीक्षा मे कुल 720 में से 705 अंक (97.91%) पाकर अपने माता पिता के साथ पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है।
 

विज्ञापन
Bihar News: a teacher's son performed brilliantly in NEET exam In Gopalganj
नीट परीक्षा में किया कमाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर्थ ने अपनी प्राथमिक से लेकर माध्यमिक शिक्षा पटना में पूरी की। इसके बाद वो तैयारी के लिए कोटा चला गया। समर्थ ने देश के इस कठिन परीक्षा में अपने श्रेणी में 118वां स्थान प्राप्त किया है। समर्थ की सफलता के बाद लोगों के बीच खुशी का माहौल है। उसकी इस सफलता पर शिक्षक अरविंद मिश्रा, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, शंभू शरण द्विवेदी, बबलू दूबे, गीता दुबे, चंद्रशेखर पांडेय, शंभू सिंह, बशिष्ट सिंह आदि ने बढ़ाई दी है।

विज्ञापन


नियोजित शिक्षक की बेटी ने नीट परीक्षा में परचम लहराया 
वहीं दूसरी सफलता कटेया थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल मोहनपुर में नियोजित शिक्षक योगेंद्र प्रसाद भगत की बेटी पूजा कुशवाहा ने नीट की परीक्षा में कुल 720 नंबर में 705 अंक (97.91%) पाकर अपने माता पिता के साथ पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है। पूजा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने पिता के स्कूल प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर से ही की है। उसके बाद वर्ग 6 से 8 तक की पढ़ाई गांव के बगल उ म विद्यालय डुमरौना में तो हाईस्कूल की पढ़ाई रा उच्च विद्यालय बेलही खास से की है। कटैया प्रखंड के इस तीनों विद्यालय के शिक्षक और छात्रा पूजा की सफलता के बाद अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed