{"_id":"67122b75053f178db0070ad1","slug":"bihar-news-a-person-died-due-to-drowning-in-river-in-gopalganj-he-was-returning-home-from-relative-s-house-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गोपालगंज में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गोपालगंज में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत, रिश्तेदारी से लौट रहे थे घर
Fri, 18 Oct 2024 03:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:03 PM IST
सार
Gopalganj News: बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नदी में डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के शीतलपुर गांव के पास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। मृतक की पहचान गोपालगंज नगर थानाक्षेत्र के रामनाथ शर्मा मार्ग निवासी अनिल कुमार सिन्हा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामनाथ शर्मा मार्ग निवासी अनिल कुमार सिन्हा अपनी बाइक से बैकुंठपुर थानाक्षेत्र के लाला छपरा में अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। रिश्तेदारी से वापस लौटने के दौरान शीतलपुर गांव के पास नदी के किनारे चले गए। जहां अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूबने लगे। आसपास किसी के न होने के कारण वह उसी में डूब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। साथ ही परिजनों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख विलाप करने लगे।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में बैकुंठपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नदी में डूबने से मौत होने की बात कही जा रही है।