{"_id":"6652fcd439f2c4fd9e068a3b","slug":"bihar-news-a-home-guard-jawan-who-came-to-conduct-elections-in-siwan-died-in-a-road-accident-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सीवान में चुनाव कराने आए एक होमगार्ड के जवान की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सीवान में चुनाव कराने आए एक होमगार्ड के जवान की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में पसरा मातम
Sun, 26 May 2024 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 May 2024 02:42 PM IST
सार
Siwan News: सीवान में चुनाव ड्यूटी करने आए एक होमगार्ड जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक और वाहन को पकड़ने की पुलिस मांग की है। वहीं, पुलिस महकमा भी इस हादसे से सन्न है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और पुलिस जवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीवान में चुनाव कराने आए होम गार्ड जवान की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह हादसा गोपालगंज मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ है। यह घटना सीवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर स्थित बीएड कॉलेज के पास घटी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिले के अवादापुर निवासी मोहम्मद हाबी चुनाव कराने के लिए सीवान आए थे। कल यानी 25 मई को चुनाव संपन्न होने के बाद वह अमलोरी स्थित कैंप में चले गए। रात भर उसी कैंप में रहे। लेकिन कैंप में शौच जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। वह रविवार की सुबह शौच के लिए जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया। उसके बाद आसपास के लोगों की मदद से होमगार्ड जवान को सीवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वाहन पकड़ने की मांग की है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। इधर, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस वाहन को पकड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन