फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 Hena Shahab Nominations from Siwan Lok Sabha Seat News in Hindi

LS Election: शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने नामांकन किया दाखिल, बोली- सीवान को आगे ले जाना मेरी प्राथमिकता

Tue, 30 Apr 2024 02:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 30 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

LS Election: सिवान लोकसभा सीट के लिए सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने मंगलवार को पर्चा दाखिल कर दिया। वो इस बार निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार यानि 2019 लोकसभा चुनाव में राजद के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 Hena Shahab Nominations from Siwan Lok Sabha Seat News in Hindi
हिना शहाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने आज अपना निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि हिना शहाब 10 से 12 लोगों के साथ चुपके से कलेक्ट्रट पहुंची, तब मीडिया को भी जानकारी नहीं दी गई थी कि आज हिना शहाब नामांकन करेंगी। अचानक कुछ लोगों ने फोन कर जानकारी दी कि हिना शहाब पर्चा दाखिल करने पहुंच चुकी हैं। जिसके बाद कलेक्ट्रट में भीड़ इकट्ठी होने लगी। सुबह ग्यारह बजे वह नामांकन करने गई और ठीक दो घण्टे बाद नामंकन करके वापस लौट गई।

विज्ञापन


पर्चा दाखिल करने के बाद क्या बोली हिना
नाम दाखिल करने के बाद हिना मीडिया से मुखातिब हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतनी ज्यादा धूप थी, इसलिए मैं बहुत कम लोगों के साथ नामांकन करने आई हूं, ताकि मेरे इंतजार में और लोग इस चिलचिलाती धूप में ना खड़े हो। वहीं उन्होंने कहा कि मैंने सीवान को आगे ले जाने के लिए नामांकन किया है। सभी से आग्रह है कि मुझे वोट देकर भारी मतों से जीताएं। आपको बता दें कि हिना हमेशा राजद के टिकट से चुनाव लड़ती रही हैं। तीन बार चुनाव लड़ी और तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तब उन्होंने राजद पर ही अपनी हार की ठीकरा फोड़ दिया था और कहा कि इन लोगों ने मुझे चुनाव हरवया है। इतना ही नहींं शहाबुद्दीन के निधन में बाद बड़े नेताओं का नहीं आना राजद और हिना शहाब में धीरे-धीरे दूरियां बढ़ाने लगा। वैसे तो हिना शहाब बीच-बीच में कई बार बयान देती रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी रंग हमारे हैं, सभी लोग हमारे हैं और राजद से टिकट मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि मैं निर्दलीय चुनाव लडूंगी यह वह फैसला था, जब मरहूम मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राजद में रहते हुए अपनी जान तक दे दी, लेकिन कभी भी राजद से दूर नहीं रहे, लेकिन परस्थिति ऐसी बनी कि शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राजद को बाय-बाय कहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed