फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: India Alliance workers conference in Siwan, Rahul Gandhi will be welcomed on August 29

Bihar: सीवान में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन, 29 अगस्त को राहुल गांधी का होगा स्वागत; 1 सितंबर को रैली

Tue, 26 Aug 2025 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Aug 2025 06:27 PM IST
सार

Bihar: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के खिलाफ जनता अब जागरूक हो रही है। वहीं, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने एसआईआर में अनियमितताओं को सुनियोजित साजिश बताया।

विज्ञापन
Bihar: India Alliance workers conference in Siwan, Rahul Gandhi will be welcomed on August 29
सीवान में इंडिया गठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन की ओर से 29 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत सीवान में नेता विपक्ष राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, सीपीआई महासचिव डी. राजा और सीपीएम नेता एम.ए. बेबी के आगमन की तैयारियों को लेकर अशोका होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

विज्ञापन

सम्मेलन में झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य व झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिलीभगत से वोट चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सीवान में 35 वर्षीया महिला की उम्र मतदाता सूची में 124 वर्ष दर्ज कर दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 29 अगस्त को भारी संख्या में पहुंचकर नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत करें।

विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के खिलाफ जनता अब जागरूक हो रही है। वहीं, जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) में अनियमितताओं को सुनियोजित साजिश बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; वोट अधिकार यात्रा: 'चोर की तरह वोट चोरी कर BJP खामोश', मधुबनी में बोले राहुल गांधी; शाह के बयान को बताया अजीब

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, माले जिला सचिव हंसनाथ राम, वीआईपी जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव, सीपीएम जिला सचिव फूल महम्मद अंसारी और सीपीआई नेता इरफान अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि 29 अगस्त को सीवान की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली में सीवान से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सम्मेलन में पूर्व विधायक अमरनाथ यादव, शिवधारी दुबे, कैलाश चौहान, प्रदुमन राय, वासुदेव राय, सोहिला गुप्ता, विद्या सागर साहनी, मार्कण्डेय दीक्षित, रमेश यादव, डॉ. विधु शेखर पांडेय, अर्जुन यादव, अशोक सिंह, डॉ. के. एहतेशाम अहमद, पंकज शर्मा, चन्द्रमा यादव, राकेश कुमार, अतुल राम, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संस्कार यादव, रंजन यादव, मेराज अहमद, विकास यादव, इंदल यादव, ध्रुवलाल कुशवाहा, जफर अहमद, कमलेश सिंह बच्चू, विनंदेश्वरी साह, मदन साह, विकास तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed