फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Hooch Tragedy: Police got big success in poisonous liquor case in Saran, two accused arrested

Bihar Hooch Tragedy: सारण में जहरीली शराब कांड मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मछली पार्टी में सप्लाई हुई थी शराब

Wed, 16 Oct 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 05:50 PM IST
सार

Saran Hooch Tragedy: पुलिस ने बताया कि डमछो गांव निवासी मिथिलेश कुमार राय शराब का मुख्य धंधेबाज है, वह अभी फरार है। मछली पार्टी में वह भी शामिल था और उसकी भी तबीयत खराब होने की सूचना है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Hooch Tragedy: Police got big success in poisonous liquor case in Saran, two accused arrested
मामले की जानकारी लेने पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे डीएम अमन समीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मशरक थानाक्षेत्र में जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों की आंखों की रोशनी चली गई। इस मामले में सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक की पहचान मशरक थानाक्षेत्र के बलिबिशुनपुरा गांव निवासी रूदल प्रसाद के रूप में हुई है। रूदल की निशानदेही पर सीवान जिले के भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी रजनीकांत को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि, रजनीकांत ने पुलिस के आने से पहले जहरीली शराब को शौचालय में फेंककर नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन

 
घटनास्थल पर आला अधिकारियों का दौरा
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का दौरा किया और मामले की विस्तृत जानकारी ली। उनके साथ जिले के अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संदिग्धों की गिरफ्तारी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मछली पार्टी में हुआ था शराब का सेवन
जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के बिलासपुर गांव में रजनीकांत के घर पर सोमवार रात को मछली पार्टी का आयोजन हुआ था। इस पार्टी में करीब दो दर्जन लोग शामिल थे, जिन्होंने शराब का सेवन किया था। अब तक तीन लोगों की पहचान हुई है, जिनमें से एक की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।



 
मुख्य शराब धंधेबाज की तलाश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थानाक्षेत्र के डमछो गांव निवासी मिथिलेश कुमार राय को शराब का मुख्य धंधेबाज बताया जा रहा है। वह अभी फरार है। मछली पार्टी में वह भी शामिल था और उसकी भी तबीयत खराब होने की सूचना है। लेकिन उसका इलाज कहां हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
अधिकारियों की मौजूदगी
घटना के मद्देनजर एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. राकेश कुमार, मढ़ौरा अनुमंडल की एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह, मशरक के डीएसपी अमरनाथ, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, बीडीओ पंकज कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर तैनात रहे। मशरक, इसुआपुर और पानापुर थानों की पुलिस भी एहतियातन बुला ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed