फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Elderly man killed by sword attack in land dispute

Bihar: जमीनी विवाद में तलवार से वार कर बुजुर्ग की हत्या, तीर लगे व्यक्ति का सदर अस्पताल में इलाज; जानें

Thu, 06 Mar 2025 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 03:41 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि  सूतिहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में अर्जुन प्रसाद ने तलवार से हमला कर जंगी साह के पुत्र शिवपूजन साह की हत्या कर दी। वहीं, शिवपूजन साह के पुत्र राजेश साह पर तीर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar: Elderly man killed by sword attack in land dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग की तलवार से वार कर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है। घटना बिहार के सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के सूतिहार गांव की है, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि तलवारबाजी और तीर-कमान चलने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी तलवार, धनुष और तीर बरामद किए हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि सूतिहार गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में अर्जुन प्रसाद ने तलवार से हमला कर जंगी साह के पुत्र शिवपूजन साह की हत्या कर दी। वहीं, शिवपूजन साह के पुत्र राजेश साह पर तीर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने अभियुक्त अर्जुन प्रसाद की पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डेरनी थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी और सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed