फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Education Minister participated in the program 'Career Talk with Children'

Bihar: 'कैरियर की बात बच्चों के साथ' कार्यक्रम के में शामिल हुए शिक्षा मंत्री, संबोधन में बच्चों से कही ये बात

Sat, 24 May 2025 07:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 07:08 PM IST
सार

Bihar: शिक्षा मंत्री ने कहा कि आजकल के बच्चे गूगल और इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई करने को प्राथमिकता देते हैं और किताबों से दूरी बना लेते हैं, जो उचित नहीं है। पुस्तकों से सतत जुड़ाव ही सफलता की कुंजी है।

विज्ञापन
Bihar: Education Minister participated in the program 'Career Talk with Children'
कार्यक्रम में शामिल हुए शिक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड स्थित जमुनहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को ‘कैरियर की बात बच्चों के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बच्चे निरंतर किताबों से जुड़े रहें, तो उन्हें एक दिन अवश्य आशातीत सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे गूगल और इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई करने को प्राथमिकता देते हैं और किताबों से दूरी बना लेते हैं, जो उचित नहीं है। पुस्तकों से सतत जुड़ाव ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर सहजता और बेबाकी के साथ दिए।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुफ्त औषधि वाहन से ढोया जा रहा था जानवरों का चारा; स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा उजागर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी निरंतर परिश्रम करते रहिए, सफलता एक दिन अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दुर्गा चरण पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक 'उड़ान' का विमोचन शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद एवं समाजसेवी जीतेंद्र द्विवेदी, शिक्षक नेता राजेंद्र द्विवेदी सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं पत्रकार अजित दुबे ने किया।

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
इस अवसर पर बीडीओ राहुल रंजन, बीईओ जानकी कुमारी, प्रखर वक्ता जितेंद्र द्विवेदी, प्रधानाचार्य डॉ. दुर्गा चरण पांडेय, समाजसेवी रंजीत तिवारी, शिक्षक सुधांशु कुमार, मनीष पांडेय, लोकेश श्रीवास्तव, मणी पांडेय, नंदकिशोर तिवारी, संदीप पुष्पक, अजय मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, बबलू गुप्ता, विकास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed