फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Animal fodder was being transported in free medicine vehicle

Bihar News: मुफ्त औषधि वाहन से ढोया जा रहा था जानवरों का चारा; स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा उजागर

Sat, 24 May 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 06:47 PM IST
सार

Bihar: वीडियो हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कंटिया बाजार के पास का है, जहां एक जुगाड़ गाड़ी से लाया गया चारा औषधि वाहन में लोड किया गया। यह भी जानकारी मिली है कि इससे पहले भी उक्त वाहन का उपयोग चारा ढोने के लिए किया गया था।

विज्ञापन
Bihar News: Animal fodder was being transported in free medicine vehicle
औषधि वाहन में लोड किया गया चारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार जहां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर इन संसाधनों का दुरुपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला जिले के हवेली खड़गपुर से सामने आया है, जहां राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आवंटित मुफ्त जन औषधि वाहन का उपयोग मवेशियों का चारा ढोने के लिए किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो हवेली खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कंटिया बाजार के पास का है, जहां एक जुगाड़ गाड़ी से लाया गया चारा औषधि वाहन में लोड किया गया। यह भी जानकारी मिली है कि इससे पहले भी उक्त वाहन का उपयोग चारा ढोने के लिए किया गया था।

विज्ञापन

जब इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन चालक ने निजी कार्य के लिए सरकारी वाहन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि चालक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता है, तो चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और राज्य स्वास्थ्य समिति को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आयुष्मान कार्ड के लिए विशेष अभियान शुरू, 26 से 28 मई तक चलेंगे शिविर, जानिए कहां और कैसे बनवाएं कार्ड

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक मुफ़्त दवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से जिलों को विशेष औषधि वाहन उपलब्ध कराए हैं, ताकि मरीजों को समय पर जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध हो सकें। ऐसे में इन वाहनों का इस तरह निजी कार्यों में इस्तेमाल न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी है, बल्कि यह मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed