फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Shopkeeper shot in Gopalganj, criminal fleeing from spot beaten to death by mob

Bihar Crime: गोपालगंज में दुकानदार को मारी गोली, मौके से भाग रहे अपराधी की भीड़ ने पीट-पीट कर ली जान

Mon, 21 Oct 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Oct 2024 01:57 PM IST
सार

Gopalganj Crime: गोपालगंज में अपनी दुकान पर बैठे दुकानदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि मौके से भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ लिया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Bihar Crime: Shopkeeper shot in Gopalganj, criminal fleeing from spot beaten to death by mob
अस्पताल में इलाजरत घायल दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थानाक्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ पर सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक खाद-बीज भंडार के मालिक पवन सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे चार में से एक अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जिसे गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घायल पवन सिंह जगदीशपुर मोड़ पर खाद-बीज भंडार चलाते हैं। पवन पर उस समय हमला हुआ जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दुकान पर धावा बोला और पवन सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और भाग रहे अपराधियों में से एक को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी की पहचान अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई, जो कि गोपालगंज जिले के थावे थानाक्षेत्र के रामचंद्रपुर पंडित टोला गांव का निवासी था। गुस्साई भीड़ ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन

 
वहीं, घायल दुकानदार पवन सिंह को तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने अपराधी अभिषेक ठाकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और बाजार में दहशत फैल गई है। पिछले 48 घंटों में यह गोपालगंज जिले में गोलीबारी की चौथी घटना है, जिसने आम जनमानस में गहरी चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed