फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Notorious Lali Yadav shot dead just 50 meters away from the police station in Siwan

Bihar Crime: सीवान में थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर कुख्यात लाली यादव की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Mon, 08 Sep 2025 08:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 08:57 PM IST
सार

Bihar Crime News Today: लाली यादव मंदिर के पास मौजूद था, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से लाली यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

विज्ञापन
Bihar Crime: Notorious Lali Yadav shot dead just 50 meters away from the police station in Siwan
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित चैनपुर बाजार में सोमवार की शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चैनपुर गांव निवासी कुख्यात दिनेश लाल यादव उर्फ लाली यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर के पास हुई। इस वारदात के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपराधी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाली यादव मंदिर के पास मौजूद था, तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से लाली यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: नालंदा में पंचर पहिया बदलते समय कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; मालिक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर हंगामा, दुकाने बंद
हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। डर के मारे दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और बाजार पूरी तरह से सुनसान हो गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, कुछ आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया। खबर लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा था। सीवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि “चैनपुर में गोली मारकर हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर छापेमारी तेज कर दी है।



सीवान में प्रेम प्रसंग को लेकर चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दो घायल
सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हथिगाई गांव में सोमवार की शाम प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे गांव में तनाव फैल गया है।

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार शंकर चौहान की बेटी के साथ प्रेम संबंध में था। दोनों कुछ समय पहले घर से भागकर शादी भी कर चुके थे। इसके बाद लड़की पक्ष ने दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि जमानत की प्रक्रिया को लेकर दीपक हाल ही में गांव लौटा था। सोमवार की शाम दीपक बाजार में पकौड़ी खरीदने गया, तभी लड़की पक्ष के राजू चौहान और बिट्टू चौहान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में दीपक ने भी चाकू चला दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिवान सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से दीपक और राजू को पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल से निकलते ही रास्ते में दीपक ने दम तोड़ दिया। राजू और बिट्टू का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed