फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Accident: Container hits tractor while changing punctured wheel in Nalanda, driver dies

Bihar Accident: नालंदा में पंचर पहिया बदलते समय कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत; मालिक गंभीर

Mon, 08 Sep 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Sep 2025 08:41 PM IST
सार

Bihar Accident News: ट्रैक्टर चालक सनोज यादव, मालिक लालजीत उर्फ नेपाली के साथ ट्रैक्टर खाली कर बिहारशरीफ से नवादा लौट रहा था। इसी दौरान महानंदपुर के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया पंचर हो गया। दोनों लोग मिलकर पहिया बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bihar Accident: Container hits tractor while changing punctured wheel in Nalanda, driver dies
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-20 पर महानंदपुर गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव निवासी स्वर्गीय रामस्वरूप यादव के पुत्र सनोज यादव (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति की पहचान लालजीत उर्फ नेपाली  के रूप में की गई है।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक सनोज यादव, मालिक लालजीत उर्फ नेपाली के साथ ट्रैक्टर खाली कर बिहारशरीफ से नवादा लौट रहा था। इसी दौरान महानंदपुर के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया पंचर हो गया। दोनों लोग मिलकर पहिया बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: किसी महिला को जानवर कहना मेरे स्वभाव में नहीं', तेजस्वी की पत्नी पर गलत बयान के बाद राजबल्लभ की सफाई

टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सनोज यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी लालजीत उर्फ नेपाली को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। टक्कर मारने के बाद कंटेनर थोड़ी दूर जाकर पलट गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
दीपनगर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। कंटेनर और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed