फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Naxalite connection of accused who murdered Mukhiya in Gopalganj, police arrested

Bihar Crime: मुखिया की हत्या करने वाला आरोपी निकला नक्सली, पुलिस ने किया गिरफ्तार; सहयोगियों की भी तलाश जारी

Fri, 10 May 2024 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 May 2024 07:43 PM IST
सार

Gopalganj Crime: पुलिस ने बताया कि मुखिया मोहम्मद कुरैश हत्याकांड के मुख्य आरोपी का नक्सली कनेक्शन सामने आया है। आरोपी पर तीन नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मुकदमा औरंगाबाद और गया जिले में दर्ज है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Naxalite connection of accused who murdered Mukhiya in Gopalganj, police arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश हत्याकांड को लेकर पुलिस ने मुख्य अपराधी समीर डांगी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी का पुराना नक्सली कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर तीन नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मुकदमा औरंगाबाद और गया जिले में दर्ज है। साथ ही आर्म्स एक्ट का भी मुकदमा इस पर पहले से ही दर्ज है। वहीं, आतंकी गतिविधियों में भी इसकी संलिप्तता सामने आई है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद जिले के देव थाने में आरोपी समीर डांगी पर यूएपीए एक्ट में भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। इस आरोपी का मुखिया मोहम्मद कुरैश की हत्याकांड से सीधा संबंध सामने आया है। पुलिस पूछताछ में इसने भी मोहम्मद कुरैश को गोली मारने की बात स्वीकार की है। वहीं इसका एक सहयोगी जो उस हत्याकांड में लाइनर की भूमिका में था, उसने भी गिरफ्तारी के बाद समीर डांगी को ही मुखिया पर गोली चलाने का आरोपी बताया था। पुलिस ने बताया कि अभी समीर डांगी गोपालगंज में चरस बेचने के लिए आया हुआ था। उसके पास से पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस बरामद की है। देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी मिली है।
विज्ञापन

 
इस मामले में शुक्रवार को एसडीपीओ सदर प्रांजल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने नगर थाना पुलिस की टीम के साथ मिलकर इस आरोपी को हरखुआ से गिरफ्तार किया है। इसकी पूरी कुंडली पुलिस द्वारा निकाली जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले जेल गया हुआ था। जेल में ही इसकी मुलाकात सीवान के एक बड़े अपराधी से हो गई और जेल से निकलने के बाद यह सीवान आ गया। उसके बाद सीवान के उस बड़े अपराधी के साथ मिलकर गोपालगंज और सीवान में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुट गया। इसी कड़ी में इसने मुखिया की हत्या भी की, जिसका मुख्य शूटर यही था। पुलिस ने गोपालगंज और सीवान में इसके सहयोगियों को ढूंढना शुरू कर दिया है, ताकि उन पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed