फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Bullets fired at a jeweler's shop! Panic in the market, police alert

Bihar Crime: ज्वेलर्स की दुकान पर गोलियां तड़तड़ाईं! बाजार में मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट; मौके से दो खोखा बरामद

Thu, 28 Aug 2025 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 04:56 PM IST
सार

Bihar: व्यवसायी राजन सोनी ने कहा कि अपराधी संभवतः लूट की नीयत से आए थे, लेकिन वे किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bihar Crime: Bullets fired at a jeweler's shop! Panic in the market, police alert
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा बाजार स्थित नेहा ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार पर गुरुवार दोपहर गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानदार राजन सोनी ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा पूरी तरह से ढक रखा था। दुकान में घुसते ही उन्होंने गोली चला दी। शोर मचाने और लोगों के जुटने पर अपराधी ने दूसरा फायर किया। इस दौरान दुकानदार दुकान में ही छिप गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की लूटपाट या जान-माल की क्षति नहीं हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: जर्जर स्कूल बस से गिरे मासूम की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; लापरवाही के आरोप

विज्ञापन

व्यवसायी राजन सोनी ने कहा कि अपराधी संभवतः लूट की नीयत से आए थे, लेकिन वे किसी भी तरह की वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। महाराजगंज एसडीपीओ अमन भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करवाई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed