Bihar Accident: जर्जर स्कूल बस से गिरे मासूम की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा; लापरवाही के आरोप
Bihar: परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बस पूरी तरह जर्जर थी और सड़क पर चलने लायक नहीं थी। कुछ दिन पहले भी इसी बस से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जर्जर हालत में चल रही स्कूल बस से गिरकर 6 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की और सिकरिया मोड़ के पास घंटों सड़क जाम कर दिया।
मृतक छात्र की पहचान मिल्की गांव निवासी अमर कुमार के पुत्र चीकू उर्फ पीयूष कुमार (6 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चीकू सान पब्लिक स्कूल, कडौना की बस से स्कूल जा रहा था। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। इसी दौरान सिकरिया मोड़ के पास ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे चीकू बस के फर्श में बने बड़े छेद से नीचे गिर पड़ा और बस के पिछले चक्के के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पढ़ें: जहानाबाद पहुंचे भाजपा नेता रामकृपाल यादव, राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर कसा तंज
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बस पूरी तरह जर्जर थी और सड़क पर चलने लायक नहीं थी। कुछ दिन पहले भी इसी बस से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित किया। साइबर डीएसपी के अनुसार, करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इधर, हादसे के बाद स्कूल संचालक स्कूल बंद कर फरार हो गए हैं। ग्रामीण स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।