{"_id":"687636f53659a1148200d028","slug":"bihar-crime-armed-criminals-looted-a-mobile-shop-in-chapra-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: छपरा में हथियारबंद अपराधियों ने मोबाइल दुकान में की लूट, भागने के दौरान एक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: छपरा में हथियारबंद अपराधियों ने मोबाइल दुकान में की लूट, भागने के दौरान एक पकड़ा गया
Tue, 15 Jul 2025 04:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 15 Jul 2025 04:39 PM IST
सार
Bihar: मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए अपराधी से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मांझी थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारण जिले में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार का है, जहां सोमवार को दिनदहाड़े चार हथियारबंद अपराधियों ने धीरज टेलकम नामक मोबाइल दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चारों नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर दुकान में घुसे और वहां मौजूद ग्राहकों को डराकर करीब तीन लाख पच्चीस हजार रुपये नकद लूट लिए। इस दौरान दुकान में खरीदारी कर रही दो महिला ग्राहकों से भी पांच हजार रुपये छीन लिए गए।
विज्ञापन
घटना के बाद सभी अपराधी फरार होने लगे, लेकिन दुकानदार की हिम्मत से एक अपराधी को भागते समय पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रस्सी से बांधकर रखा गया और तुरंत मांझी थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
पढ़ें: ‘आपन वोट आपन बल’ के आह्वान के साथ राजद की टीम तैयार, 25 जुलाई तक पंचायतों में डटी रहेगी
मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लुटेरों के पास से एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए अपराधी से कड़ी पूछताछ की जा रही है ताकि फरार साथियों की पहचान कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
मांझी थाना प्रभारी अविनाश कुमार झा ने बताया कि घटना में शामिल फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, स्थानीय लोगों ने दुकानदार की साहसिक पहल की जमकर सराहना की है। घटना के बाद से बाजार इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।