फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Clash between police and villagers in Gopalganj FIR lodged against 76 people 22 people arrested

Bihar: गोपालगंज में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, मामले में 76 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 22 लोग गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 09:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Dec 2024 09:32 PM IST
सार

बिहार के गोपालगंज में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। मामले में पुलिस ने 76 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की और 22 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Bihar Clash between police and villagers in Gopalganj FIR lodged against 76 people 22 people arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव में युवक की बंधक बनाकर किए गए पिटाई विवाद के बाद पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प मामले में पुलिस ने 76 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी करने के बाद बुधवार देर रात गांव में छापेमारी की। जहां 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। एक दर्जन से अधिक घरों में घुसकर पुलिस ने न सिर्फ तोड़फोड़ की महिलाओं और बच्चियों के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों ने घर में रखें फ्रिज, वाशिंग मशीन, अनाज, बर्तन, चूल्हा तथा अन्य सामानों के तोड़फोड़ के साथ ही आधा दर्जन से अधिक वाहनों के भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया। आधा दर्जन घरों में दरवाजे तथा खिड़की तोड़े जाने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि वीडियो तथा अन्य साक्ष्य के आधार पर पुलिस के साथ हुई झड़प में शामिल 76 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है। इसमें 22 आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस इस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है। बड़हरा गांव में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने के लिए गई पुलिस और बंधक युवक को ही छुड़ाने का प्रयास कर रहे ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला गंभीर रूप लेता जा रहा है। बुधवार की रात पुलिस कार्रवाई के दौरान घरों में तोड़फोड़ और सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ ही महिलाओं के साथ मारपीट का भी आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीण प्रमोद भगत की आठ माह की गर्भवती पत्नी शोभा देवी, चांदनी कुमारी, सरिता देवी, राबड़ी देवी, कमलावती देवी, प्रियंका देवी, समलावती देवी समेत एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने पुलिस कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है। इस दौरान आधा दर्जन वाहनों के क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया है। इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बड़हरा गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा है। इस विवाद से संबंधित कागज फाड़ने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की गई थी। युवक मारपीट से बचने के लिए अपने आप को घर में बंद कर लिया था।


मौके पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने युवक को बचाकर जब ले जा रही थी तो दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। इस दौरान चले ईंट पत्थर में मौके पर मौजूद कुछ पुलिस वाले भी चोटिल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में वीडियो और फोटो के आधार पर पहचान करते हुए 76 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है, जिसमें से पुलिस ने 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में ब्रजकिशोर सिंह, विशाल सिंह, राम नगीना भगत, रामनरेश भगत, रामनरेश चौहान, सुरेश मांझी, विष्णु जय सिंह, प्रमोद कुमार, हेमनाथ माझी, गयासुद्दीन मियां, देवनाथ माझी, हरेंद्र भगत, रामदेव सिंह, शैलेश कुमार, शशिकांत कुमार, योगेंद्र भगत, अजय कुमार, चंदू कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह तथा सत्यनारायण सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed