Bihar Accident: नवादा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, इलाज कराकर बेटे के साथ लौट रहे थे
Bihar: घटना के बाद मृतक की पत्नी अनार देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे शोक में हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के डकरा गांव निवासी मुन्ना पासवान के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार सोमवार को मुन्ना पासवान को बुखार हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर उनका बेटा शंकर पासवान उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल लेकर गया था। इलाज के बाद पिता-पुत्र देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेमदारगंज के पास तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने मुन्ना पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
पढ़ें: 'एक्सीडेंट हो गया है...' पत्नी को यह बताने के बाद मोबाइल बंद, कुएं में मिला बीमा कंपनी के मैनेजर का शव
घटना के बाद मृतक की पत्नी अनार देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे शोक में हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि नेमदारगंज के पास इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं और तेज रफ्तार वाहनों के कारण लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।