{"_id":"683304c3a9e85e4b350cff53","slug":"bihar-an-innocent-student-died-a-painful-death-after-being-hit-by-an-uncontrolled-tractor-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे की मौत से मां हुई बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आए मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, इकलौते बेटे की मौत से मां हुई बेहोश
Sun, 25 May 2025 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 25 May 2025 05:23 PM IST
सार
Bihar: ऋषभ कुमार एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह अपने चंचल स्वभाव और मासूमियत के कारण गांवभर में सबका चहेता था। उसकी असमय मौत से ग्रामीणों में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 10 वर्षीय छात्र ऋषभ कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऋषभ अपने घर के पास सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उस पर चढ़ गया। मासूम ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
मृतक छात्र ऋषभ कुमार, गांव निवासी सर्वेश गोस्वामी का इकलौता पुत्र था। उसके दो बहनें हैं। बेटे की असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मां अनीता देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। विलाप करती हुई उन्होंने कहा, "मेरी गोद उजड़ गई... भगवान किसी मां को ऐसा दुख न दे। जिसने मेरे बेटे की जान ली, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पढ़ें: बिहार में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, भागलपुर सदर अस्पताल में 10 बेड का विशेष कोविड वार्ड तैयार
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी चालक
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार वह भी इसी गांव का निवासी है। कुछ ही देर बाद वह ट्रैक्टर और ट्रॉली को किसी सुरक्षित स्थान पर छिपाकर वापस घटनास्थल पर लौट आया। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया और पकड़ कर बैठा लिया। सूचना मिलते ही श्रीपुर थानाध्यक्ष नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
गांव में शोक और आक्रोश
ऋषभ कुमार एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह अपने चंचल स्वभाव और मासूमियत के कारण गांवभर में सबका चहेता था। उसकी असमय मौत से ग्रामीणों में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है। लोग प्रशासन से आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल गांव में गमगीन माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।