फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Uncontrolled truck dragged a man along with his bike for five kilometers

Bihar Accident: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक समेत व्यक्ति को पांच किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने घंटों किया जाम

Thu, 11 Sep 2025 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Sep 2025 05:36 PM IST
सार

Bihar Accident News Today: हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव खैरा–मशरख मुख्य मार्ग के भट्ठी मोड़ पर रखकर घंटों जाम कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
Bihar Accident: Uncontrolled truck dragged a man along with his bike for five kilometers
लोगों की जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरा थाना क्षेत्र के छपरा–मशरख मुख्य पथ पर बुधवार को एक भयावह सड़क हादसा हो गया। नगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 65 वर्षीय साहेब खान को उनकी बाइक समेत जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक बाइक और साहेब खान को करीब पांच किलोमीटर तक घसीटते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौरा बाजार तक लेकर चला गया। इस दर्दनाक हादसे में साहेब खान की मौके पर ही मौत हो गई। वे मानपुर गांव निवासी तज्जमुल खान के पुत्र बताए जाते हैं।

विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव खैरा–मशरख मुख्य मार्ग के भट्ठी मोड़ पर रखकर घंटों जाम कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

विज्ञापन


पढे़ं: 5 सितंबर तक सड़क-पुल निर्माण नहीं शुरू करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड, जमानत राशि भी होगी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे नगरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुभव कुमार ने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ।

इधर, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्री छोड़ गए हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed