Bihar Accident: गोपालगंज में छत की ढलाई बनी काल, करंट की चपेट में ठेकेदार व दो मजदूरों की मौत; गांव में मातम
Bihar Accident: हादसे की सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजन सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में शुक्रवार दोपहर गृह निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत की ढलाई के दौरान करंट लगने से ठेकेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मकान की छत पर ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान छत तक मिक्सर मशीन को बिजली आपूर्ति देने के लिए तार जोड़ा जा रहा था कि अचानक तेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से ठेकेदार और तीन मजदूर झुलस गए।
पढ़ें: दरभंगा में डायरिया का कहर! दो लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार; गांव में हड़कंप
घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ठेकेदार समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान त्रिलोकपुर निवासी ठेकेदार 55 वर्षीय नसरूदीन मियां, 30 वर्षीय नीरज कुमार और 48 वर्षीय बलिराम सिंह के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे मजदूर जितेंद्र सिंह का इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही उचकागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजन सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।