फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Diarrhea Outbreak in Darbhanga 2 Dead 100 plus People Fall Sick Bihar News in Hindi

Bihar News: दरभंगा में डायरिया का कहर! दो लोगों की हुई मौत, 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार; गांव में हड़कंप

Fri, 19 Sep 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने और मौत की खबर के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कई परिवार बीमारी से बचने के लिए गांव छोड़कर पलायन भी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Diarrhea Outbreak in Darbhanga  2 Dead 100 plus People Fall Sick Bihar News in Hindi
डायरिया का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के सदर प्रखंड के सारामोहम्मद पंचायत के वार्ड नंबर-5 में डायरिया जैसी बीमारी फैलने से हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों से उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद शुक्रवार तक बीमारों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई। इस बीमारी से दो लोगों दीपलाल यादव और लक्ष्मी देवी की मौत भी हो गई है।

विज्ञापन

बीमारी की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गांव में सामूहिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सिविल सर्जन अरुण कुमार ने बताया कि गांव में डायरिया फैल गया है। बीमार मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर और नर्सों की टीम तैनात की गई है और मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने पुष्टि की कि अब तक 75 लोग इलाजरत हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने और मौत की खबर के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कई परिवार बीमारी से बचने के लिए गांव छोड़कर पलायन भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बारिश से जलजमाव, सिविल सर्जन कार्यालय तक पहुंचा नाले का पानी; नगर निगम के दावे फेल

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी ने कहा कि जैसे ही मामले की सूचना मिली, वे बीडीओ के साथ गांव पहुंचे और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप लगाकर मरीजों का उपचार कर रही है।



क्या बोलीं मृतक की पत्नी
मृतक लक्ष्मी देवी के पति विकास साह ने बताया कि गांव में इस तरह की बीमारी पहले बच्चों में पाई गई, बाद में धीरे-धीरे महिलाओं और पुरुषों में भी फैल गई। बीती शाम मेरी पत्नी लक्ष्मी देवी को भी उलटी और दस्त होने लगी। मैंने उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन आज दिन में इलाज के दौरान मेरी पत्नी का निधन हो गया। मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

वहीं, ग्रामीण संगीता देवी ने बताया कि उनके घर में भी तीन लोगों को उलटी और दस्त की शिकायत है। सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं संजीव कुमार पासवान ने बताया कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग डरे-सहमे हुए हैं और कुछ लोग जान बचाने के लिए गांव छोड़कर अपने संबंधियों के पास चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed