फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident News: Road accident in Raghunathpur, Siwan, girl preparing for Bihar Police dies

Accident News: सीवान के रघुनाथपुर में सड़क हादसा, बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती की मौत

Wed, 20 Aug 2025 07:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 07:25 PM IST
सार

Bihar: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर सुनकर संध्या के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संध्या परिवार की दूसरी संतान थीं और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण में भी होनहार थीं।

विज्ञापन
Bihar Accident News: Road accident in Raghunathpur, Siwan, girl preparing for Bihar Police dies
परिजन और मृतका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलवार मोड़ के समीप बुधवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। संध्या, मुरारपट्टी गांव निवासी रविन्द्र चौहान की पुत्री थीं और बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सुबह दौड़ लगाने निकली थीं। इस हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि संध्या बेलवार गांव की ओर से दौड़कर लौट रही थीं, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संध्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक विशाल कुमार मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दोनों को रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं: मुजफ्फरपुर के शहीद सूबेदार राकेश कुमार सिंह को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, चारों ओर गूंजा 'अमर रहे'

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर सुनकर संध्या के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संध्या परिवार की दूसरी संतान थीं और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शारीरिक प्रशिक्षण में भी होनहार थीं। परिजनों को पूरा विश्वास था कि वह बिहार पुलिस में चयनित होकर परिवार का नाम रोशन करेंगी। इस हादसे ने उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया।

गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि संध्या की मेहनत और लगन ने सभी का दिल जीत लिया था। इस घटना ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed