फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Laborer dies after being hit by an unknown vehicle in Siwan

Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा

Sat, 24 May 2025 08:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 08:02 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि अशोक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण के लिए सीमेंट गोदाम में मजदूरी करता था। वह प्रतिदिन साइकिल से सीवान आता और शाम को घर लौटता था। अशोक को एक पुत्र और एक पुत्री है। जैसे ही अशोक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Bihar Accident: Laborer dies after being hit by an unknown vehicle in Siwan
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सीवान-लकड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित आजाद मोड़ के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बदरजिम गांव निवासी बमबहादुर यादव के 40 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान उसी गांव के राजकुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में घायल राजकुमार ने बताया कि वे दोनों शहर के हरदिया मोड़ स्थित एक सीमेंट गोदाम में मजदूरी करते हैं। शनिवार को काम समाप्त कर वे साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे आजाद मोड़ के समीप पहुंचे, तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की विशिष्ट जरूरतों को रखा केंद्र के समक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अशोक कुमार यादव की मौत हो गई। राजकुमार का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था अशोक

परिजनों ने बताया कि अशोक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण के लिए सीमेंट गोदाम में मजदूरी करता था। वह प्रतिदिन साइकिल से सीवान आता और शाम को घर लौटता था। अशोक को एक पुत्र और एक पुत्री है। जैसे ही अशोक का शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी और गांव में मातम का माहौल व्याप्त  हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed