फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Attempt to forcibly take a schoolgirl away in a vehicle in Chhapra, Bihar; two arrested.

बिहार: स्कूल जा रही थी छात्रा, गाड़ी में जबरन उठाया; 14 साल की छात्रा को पुलिस ने ऐसे बचाया

Fri, 25 Sep 2026 07:51 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 07:51 AM IST
सार

सारण के मशरक थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को दो युवकों ने कथित तौर पर चार पहिया वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की कोशिश की। घटना देखकर एक युवक ने छात्रा के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद 112 की गश्ती टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Attempt to forcibly take a schoolgirl away in a vehicle in Chhapra, Bihar; two arrested.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में युवतियों से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामलों के बीच सारण जिले से छात्रा को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। मशरक थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 14 वर्षीय छात्रा को चार पहिया वाहन सवार दो युवकों ने कथित तौर पर जबरन गाड़ी में बैठा लिया और वहां से भागने लगे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे एक युवक की नजर घटना पर पड़ी। उसने तत्काल छात्रा के घर फोन कर परिजनों को जानकारी दी। छात्रा को जबरन ले जाने की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन मुख्य मार्ग की ओर दौड़े और आसपास के लोगों को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई 112 की गश्ती टीम

छात्रा को जबरन वाहन में ले जाने की सूचना मिलते ही 112 की गश्ती पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध चार पहिया वाहन की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस को वाहन के बारे में अहम जानकारी मिली। पता चला कि संदिग्ध वाहन मशरक रेलवे ढाला के पूरब कृष्णा होटल के पास खड़ा है।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ की। इसके बाद मौके से दोनों युवकों को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में सामने आई छात्रा को छिपाने की जानकारी

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान छात्रा को छिपाकर रखने की जानकारी मिली। उनकी निशानदेही पर पुलिस पास के एक निर्माणाधीन मकान में पहुंची। वहां तलाशी के दौरान एक बड़े बक्से से छात्रा को बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी आसपास फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। छात्रा को वाहन से ले जाने के बाद निर्माणाधीन मकान में बक्से के अंदर छिपाकर रखने की बात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई।

छात्रा को ले जाने की वजह तलाश रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा को जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने के पीछे दोनों युवकों की क्या मंशा थी। पुलिस वाहन से लेकर होटल और निर्माणाधीन मकान तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में गिरफ्तार दोनों युवकों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। छात्रा के दादा के बयान पर मशरक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। छात्रा के सुरक्षित बरामद होने के बाद अब पुलिस का पूरा ध्यान घटना की पूरी कड़ी और छात्रा को जबरन ले जाने के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed