फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Arrah: loading vehicle collides with gas tanker parked; 15 people going for Mundan ceremony injured woman died

Bihar News: आरा में खड़े गैस टैंकर से टकराई यात्रियों से भरी लोडिंग गाड़ी; बुजुर्ग महिला की मौत, 15 घायल

Mon, 22 Jul 2024 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:02 PM IST
सार

Arrah News: सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रिशी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में करीब 15 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल लोगों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Arrah: loading vehicle collides with gas tanker parked; 15 people going for Mundan ceremony injured woman died
दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा में मुंडन संस्कार के लिए जा रही सवारियों से भरी लोडिंग गाड़ी और गैस टैंकर के बीच सोमवार दोपहर बाद भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस दौरान करीब 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिमवां गांव निवासी लालजी के दो वर्षीय बेटे राज बाबू के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी लोग लोडिंग गाड़ी पर सवार होकर बक्सर जिले के ब्रह्मपुर शिव मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही मोड़ के पास लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा गया। इस दुर्घटना में लोडिंग वाहन में सवार 15 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज कराने के लिए शाहपुर पीएचसी ले जाया गया। उसके बाद करीब 13 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए वहां तैनात चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी द्वारिका यादव की 55 वर्षीय पत्नी धनराजों देवी की मौत हो गई। जबकि घायल अन्य 12 लोगों का इलाज फिलहाल चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arrah: loading vehicle collides with gas tanker parked; 15 people going for Mundan ceremony injured woman died
अस्पताल में इलाजरत घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

सड़क दुघर्टना में घायल महिला विक्की देवी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ भतीजे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोडिंग गाड़ी पर सवार होकर ब्रह्मपुर शिव मंदिर जा रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर में टकरा गई, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई। जबकि उसके साथ अन्य कई लोग भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज आरा के सदर अस्पताल में चल रहा है।

वहीं, इस दुर्घटना में घायलों का इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रिशी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में करीब 15 मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उनमें से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायल लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed