फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An unknown vehicle ran over a businessman riding a scooter, causing death and chaos among family

Bihar Accident: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, गिट्टी-बालू व्यवसायी की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन ने रौंदा

Thu, 07 May 2026 06:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 06:39 PM IST
सार

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिट्टी-बालू व्यवसायी वरुण कुमार उर्फ भीम राय की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेसुध है, जबकि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
An unknown vehicle ran over a businessman riding a scooter, causing death and chaos among family
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर-हथुआ शाखा नहर पुल के समीप बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार व्यवसायी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक सड़क हादसे में गिट्टी-बालू के थोक व्यवसायी वरुण कुमार राय उर्फ भीम राय की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गपही गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन

नेवता करने निकले थे घर से, रास्ते में मिली लहूलुहान हालत

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, गपही गांव निवासी स्वर्गीय जितेंद्र राय के पुत्र वरुण कुमार राय उर्फ भीम राय बुधवार शाम किसी शुभ कार्य के लिए नेवता देने घर से स्कूटी पर निकले थे। इसी दौरान रामपुर-हथुआ शाखा नहर पुल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना श्रीपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  अंत तक जुड़े-कटे नाम, मंत्रियों के नाम से जातीय समीकरण साधा; नितिन नवीन की बिरादरी गुम

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
भीम राय की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बड़े भाई वितंडी राय और छोटे भाई कृष्णा राय का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक की पत्नी निशा राय अपने दो मासूम बेटों कार्तिक और छोटू को सीने से लगाकर बेसुध हो गईं। पति की मौत के सदमे में वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। परिवार की हालत देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे भीम राय
भीम राय क्षेत्र के प्रतिष्ठित गिट्टी-बालू व्यवसायियों में गिने जाते थे। अपने मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ ने समाज में उनके सम्मान और लोकप्रियता को दर्शाया। श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed