फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   A young man died on the spot after being hit by an unknown truck

Bihar: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर हुई मौत, ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम

Thu, 01 Aug 2024 05:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

Bihar: गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक के चपेट मे आने से एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दिवंगत नथुनी मांझी का 45 वर्षीय पुत्र संतोष मांझी बताया गया है।

विज्ञापन
A young man died on the spot after being hit by an unknown truck
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम संतोष किसी काम से एनएच के तरफ गया था, इसी बीच वह एक अज्ञात ट्रक के चपेट मे आ गया व कई मीटर तक ट्रक मे घसीटता चला गया। लोगों के देखने व हल्ला करने पर ट्रक चालक अपनी गाड़ी को और तेज कर दिया। इस दौरान शव वहीं पर गिर गया। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गस्ती कर रही बरौली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे मे लेना चाही तभी ग्रामीण पहुंच गये व शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुसाये ग्रामीणों ने इनकार को जाम कर दिया। इस दौरान एनएच पर पूरी तरह से परिचलन ठप हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा की संतोष अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। अब उसके परिवार को कौन देख भाल करेगा। सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी संदीप कुमार, बरौली थानाध्यक्ष संदीप कुमार दल बल के साथ वहा पहुंचे व लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटवाया। साथ ही शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गोपालगंज भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed