Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, कारणों को लेकर बना रहस्य, परिजनों में मचा कोहराम
Bihar News: सीवान के सराय थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान के सराय थाना क्षेत्र के चांप गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक की हुई पहचान
सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर ही शव की तलाशी ली और उसकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के अहिरनी गांव निवासी स्वर्गीय विंदा भारती के 30 वर्षीय पुत्र राजन कुमार भारती के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के सदस्य सदर अस्पताल पहुंच गए।
मृतक के भाई ने क्या बताया?
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि वह बक्सर से वाहन लेकर मंगलवार को सीवान आया था। इसी दौरान वैशाखी गांव के समीप राजन उससे मिलने आया था। मुलाकात के बाद वह गोपालगंज चला गया। इसी बीच अचानक पुलिस द्वारा हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह तुरंत सदर अस्पताल पहुंचा, जहां उसे राजन की मौत की जानकारी मिली। बताया गया कि चांप गांव के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजन रेलवे ट्रैक की ओर किस कारण गया था। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: अलग-अलग सड़क हादसे में एक छात्रा समेत दो की मौत, दो घायल
'घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं'
सराय थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू ने बताया रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और तलाशी के दौरान उसकी पहचान राजन कुमार भारती के रूप में की गई। परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.