{"_id":"67a32f042352230937065434","slug":"a-truck-hit-a-bolero-full-of-intermediate-examinees-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siwan: इंटर परीक्षार्थियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 छात्राएं घायल; घटनास्थल पर मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siwan: इंटर परीक्षार्थियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 छात्राएं घायल; घटनास्थल पर मची अफरातफरी
Wed, 05 Feb 2025 02:57 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:57 PM IST
सार
Siwan: मैरवा की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी, जिसने अनियंत्रित होकर बोलेरो को टक्कर मार दी। जैसे ही बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मारी, इस दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना के बाद मौका देखकर ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में इंटर की परीक्षा देने जा रहे जा रहे परीक्षार्थियों के साथ एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मामला गुठनी थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र से एक बोलेरो में एक दर्जन छात्राएं इंटर की परीक्षा देने वीएम इंटर कॉलेज सेंटर पर जा रही थी।
विज्ञापन
तभी मैरवा की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी, जिसने अनियंत्रित होकर बोलेरो को टक्कर मार दी और मौका देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। जैसे ही बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मारी वहां अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गाड़ी में सवार छात्राएं चीखने चिल्लाने लगी। जिसके बाद घायल छात्राओं को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 छात्राओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
इस घटना के बाद गुठनी थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सभी छात्राओं को मामूली चोट लगी है। उनकी स्थिति अभी बिल्कुल सामान्य है। वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक चालक को ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन