फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   A car rider hits a middle-aged man going to the market.

Gopalganj: बाजार करने जा रहे अधेड़ को कार सवार ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Wed, 27 Mar 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Mar 2024 02:53 PM IST
सार

Gopalganj: गोपालगंज जिले के विजईपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बंधौरा गांव निवासी 50 वर्षीय जयप्रकाश यादव को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से इलाज के लिए यूपी के देवरिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A car rider hits a middle-aged man going to the market.
कार सवार ने मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के विजईपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बंधौरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव सोमवार की सुबह होली के सिलसिले में बाजार करने विजईपुर जा रहे थे। अभी वे रास्ते में ही थे कि विजईपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी कार से उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। जिससे जयप्रकाश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तत्काल राहगीरों द्वारा उन्हें इलाज के लिए देवरिया में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने विजईपुर थाने में दिया आवेदन 
मिश्र बंधौरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव की पत्नी ललिता देवी ने विजईपुर थाने में एक आवेदन देकर आरोप लगाया है कि विजईपुर गांव निवासी अभिषेक मनी तिवारी की गाड़ी है। जिसे वे खुद चला रहे थे। दुर्घटना के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है। गाड़ी में खून के धब्बे भी लगे हैं और गाड़ी पर अभिषेक तिवारी के अलावा मिश्र बंधौरा के ही लड्डू खान भी बैठे थे। विजईपुर पुलिस ने अधेड़ के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed