फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   siwan sadar hospital hiv reactive pregnant woman 36 hours labour caesarean delay bihar health news

बिहार: 36 घंटे प्रसव पीड़ा में तड़पती रही HIV रिएक्टिव प्रसूता, सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Mon, 07 Sep 2026 01:36 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में एचआईवी रिएक्टिव प्रसूता को समय पर इलाज और सिजेरियन नहीं मिलने के आरोप ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बसंतपुर प्रखंड की रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर महिला करीब 36 घंटे तक प्रसव पीड़ा में रही।

विज्ञापन
siwan sadar hospital hiv reactive pregnant woman 36 hours labour caesarean delay bihar health news
सदर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बसंतपुर प्रखंड के एक गांव की एचआईवी रिएक्टिव प्रसूता करीब 36 घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के पास निजी अस्पताल में सिजेरियन कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। ऐसे में परिजन सरकारी अस्पताल में बेहतर और समय पर इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि प्रसूता का समय पर ऑपरेशन नहीं हो सका।

विज्ञापन


मामला रविवार देर शाम का बताया जा रहा है। आरोप है कि महिला वार्ड में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रसूता और उसके परिजनों को परेशान किया और उन्हें अस्पताल से चले जाने के लिए कहा। इसके बाद मजबूर होकर परिजन प्रसूता को एक झोलाछाप चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद परिजनों का मोबाइल फोन बंद हो गया। पूरे घटनाक्रम ने सदर अस्पताल में मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों तक पहुंची थी मामले की जानकारी

बताया जा रहा है कि प्रसूता की हालत और इलाज में हो रही देरी की जानकारी अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों तक पहुंची थी। सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार और सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह को भी मामले की जानकारी दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद प्रसूता को वार्ड में बेड उपलब्ध कराया गया और उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, आरोप है कि प्रसव के लिए जरूरी और निर्णायक कदम समय पर नहीं उठाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड में गर्भ में पानी की मात्रा 10.20 सेंटीमीटर

जानकारी के मुताबिक, प्रसूता का अल्ट्रासाउंड कराया गया था। इसमें गर्भ में पानी की मात्रा 10.20 सेंटीमीटर बताई गई थी। बाद में परिजनों को बताया गया कि पानी का रिसाव होने के कारण यह मात्रा करीब पांच सेंटीमीटर रह गई है।

नर्सिंग स्टाफ की ओर से भी सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत बताई गई थी। इसके बावजूद ऑपरेशन की व्यवस्था समय पर नहीं हो सकी। इसी वजह से प्रसूता करीब 36 घंटे तक प्रसव पीड़ा झेलती रही।

HIV रिएक्टिव होने से मामला और गंभीर

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि प्रसूता एचआईवी रिएक्टिव थी। ऐसी स्थिति में सुरक्षित प्रसव कराने और नवजात को संक्रमण से बचाने के लिए समय पर चिकित्सकीय प्रबंधन बेहद जरूरी होता है। इसके बावजूद अगर प्रसव के लिए जरूरी उपचार और ऑपरेशन में देरी हुई है तो यह सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना ने एचआईवी रिएक्टिव गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं और उनके जमीनी स्तर पर लागू होने को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

झोलाछाप चिकित्सक के पास ले जाने को मजबूर हुए परिजन

परिजनों का आरोप है कि जब अस्पताल में समय पर ऑपरेशन की व्यवस्था नहीं हुई और उन्हें महिला वार्ड से जाने के लिए कहा गया, तो उनके सामने कोई आसान विकल्प नहीं था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे निजी अस्पताल में सिजेरियन कराने की स्थिति में भी नहीं थे। आखिरकार वे प्रसूता को एक झोलाछाप चिकित्सक के पास लेकर चले गए। इसके बाद परिजनों का मोबाइल फोन बंद हो गया और महिला की आगे की स्थिति को लेकर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed