{"_id":"61e934ec6d96e051e62180f4","slug":"saran-seven-people-died-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारण: सात लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कहा- शराब पीने से हुई मौत, प्रशासन ने नकारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारण: सात लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कहा- शराब पीने से हुई मौत, प्रशासन ने नकारा
Thu, 20 Jan 2022 03:39 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 20 Jan 2022 03:39 PM IST
सार
प्रशासन ने टीम गठित कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने किसी की भी मौत जहरीली शराब से होने की बात से इनकार किया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सारण में बुधवार को सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतकों के परिजनों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इनकी मौत हुई है। वहीं, पुलिस-प्रशासन इसे ठंड के कारण हुई मौत बता रहा है। मामला मकेर और अमनौर थाना क्षेत्र के गांवों का है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने ग्रामीणों से की मुलाकात
जहरीली शराब पीने से आधा दर्जन लोगों के मरने की खबर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम राजेश मीणा के निर्देश पर मढ़ौरा एडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रशासन ने टीम गठित कर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस टीम ने जांच पड़ताल की साथ ही स्थानीय मुखिया और मुखिया संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत और जांच पड़ताल के बाद मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने किसी की भी मौत जहरीली शराब से होने की बात से इनकार किया। साथ ही मुखिया संघ के अध्यक्ष ने भी बयान जारी कर शराब से हुई मौत को भ्रामक बताया।
विज्ञापन
बुधवार शाम 5 बजे अमनौर थाना क्षेत्र के नरसिंह भानपुर गांव में रामनाथ राय नाम के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने उनकी मौत का कारण शराब पीना बताया था। इसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई। जिला प्रशासन ने मृतक रामनाथ राय के शव का मेडिकल बोर्ड बनाकर पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा ने बताया कि मृतक की मौत का कारण जहरीली शराब से नहीं हुई है।