Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   saran-manjhi-robbery-armed-criminals-shot-man-ghorhat-mathiya

बिहार: बंद घर में डकैती, विरोध करने पर युवक को मारी गोली; गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच किया गया रेफर

Sat, 14 Nov 2026 02:50 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 02:50 PM IST
सार

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित घोरहट मठिया गांव में हथियारबंद अपराधियों ने बंद घर को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने 40 वर्षीय आनंद भारती को गोली मार दी।

विज्ञापन
saran-manjhi-robbery-armed-criminals-shot-man-ghorhat-mathiya
अपराधियों ने बंद घर को निशाना बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहट मठिया गांव में बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। बंद घर में डकैती की नीयत से घुसे बदमाशों का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे छपरा सदर अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

मांझी (सारण): जिले में बेखौफ अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट मठिया गांव का है, जहां बीती देर रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

बंद घर को अपराधियों ने बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, घोरहट मठिया गांव निवासी शशि भूषण भारती अपने पूरे परिवार के साथ झारखंड में रहते हैं। इस कारण गांव स्थित उनका घर बंद था। इसी का फायदा उठाते हुए बीती देर रात करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कीमती सामान समेटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नींद खुलने पर पट्टीदार ने किया विरोध, तो दाग दी गोली
घर में हो रही आहट और संदिग्ध गतिविधियों को भांपकर शशि भूषण भारती के पड़ोसी एवं पट्टीदार आनंद भारती (करीब 40 वर्ष, पिता कृष्णा भारती) की नींद खुल गई। बाहर निकलने पर जब उन्होंने अपराधियों को सामान ले जाते देखा, तो साहस दिखाते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया।


खुद को घिरता देख एक अपराधी ने आनंद भारती पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में एक गोली आनंद भारती के हाथ में लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जुटते, इससे पहले ही अपराधी सामान लेकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल आनंद भारती को आनन-फानन में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।



ये भी पढ़ें- छठ पर्व: पटना के उलार सूर्य मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के पुत्र ने क्यों कराया, यहां पूजा का क्या खास महत्व?

गृहस्वामी के लौटने पर होगा नुकसान का आकलन
घटना की सूचना झारखंड में रह रहे गृहस्वामी शशि भूषण भारती को दे दी गई है। परिजनों के अनुसार, घर से कितने मूल्य के सामान और जेवरात की लूट हुई है, इसका सही आकलन गृहस्वामी के गांव पहुंचने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed