फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran Lok Election: Rohini Acharya nomination, Tejashwi Yadav attacked NDA government

Saran Lok Election : नामांकन के बाद रोहिणी बोलीं, मैं नेता नहीं हूं, तेजस्वी ने फिर पूछा एनडीए सरकार से सवाल

Mon, 29 Apr 2024 02:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Apr 2024 02:32 PM IST
सार

रोहिणी अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंची। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत महागठंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Saran Lok Election: Rohini Acharya nomination, Tejashwi Yadav attacked NDA government
रोहिणी आचार्य ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सबसे चर्चित लोकसभा सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी के तौर पर रोहिणी आचार्य ने नामांकन कर दिया। रोहिणी अपने पिता और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंची। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत महागठंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि मैं भाषण देने नहीं आई। मैंने घूम कर क्षेत्र को समझ रही हूं। मुझे किसी पर आरोप नहीं लगाना। मैंने विदेश की सभी सुख सुविधाओं को छोड़ मैंने सारण की जनता का हो जाने का निर्णय लिया है। मैं नेता नहीं हूं। आपकी बहन-बेटी हूं। हमारा लक्ष्य किसी को हराना नहीं, जनता जनार्दन को जिताना है। 15 अगस्त से नौकरी देना है। रक्षाबंधन में प्रतिवर्ष बहनों को एक लाख रुपए देना है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान देना है। 
विज्ञापन


प्रचार में गए तेजस्वी, बहन के लिए मांगा वोट
वहीं तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। इसमें सौ दिन में काला धन आ जाएगा। पेट्रोल-डीजल 𝟑𝟎 रुपया हो जाएगा? 2022 तक किसानों की आय दोगुनी कर देंगे। हर साल दो करोड़ नौकरी या रोज़गार देंगे।  हर एक परिवार को पक्का घर देंगे। 15 - 15  लाख खाते में यूं ही मुफ़्त में मिलेगा। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नारा लगवाया कि चुप चाप लालटेन छाप। लालू जी ने सारण की जनता और पार्टी के नेताओं की राय पर रोहिणी को टिकट दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे पिता की कर्मभूमि पर मेरी बहन उनसे भी आगे काम करेगी। जो त्याग मेरी बहन ने किया, वो सभी जानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह मेरे पिता की सेवा की, उसी तरह सारण की जनता की सेवा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed