फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sandeshkhali News : PM Narendra Modi Minister Giriraj Singh attacked on Giriraj Singh bihar news hindi

Mamta Banerjee : गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी के लिए कह दी बड़ी बात; संदेशखाली के आरोपी पर बोले केंद्रीय मंत्री

Thu, 29 Feb 2024 11:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Feb 2024 11:24 AM IST
सार

Sandeshkhali News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के मंत्री और बिहार में बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को महिला के नाम पर कलंक बताया है। उन्होंने बताया कि क्यों संदेशखाली के आरोपी को वह बचा रही थीं।

विज्ञापन
Sandeshkhali News : PM Narendra Modi Minister Giriraj Singh attacked on Giriraj Singh bihar news hindi
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल मे संदेशखाली केस के दोषी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी मामले में केंद्रीय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इसकी गिरफ्तारी कोर्ट और भाजपा के दबाब हुई है। सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह महिला के नाम पर कलंक हैं। आज तक मैंने ऐसी मुख्यमंत्री नहीं देखी। बंगाला में महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। लेकिन, वह खास वोट बैंक के लिए उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। उन्हें केवल मुस्लिम वोट चाहिए। यह देश का दुर्भाग्य है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नाम बदलकर मुस्लिम लीग की सरकार रख लें
वहीं गिरिराज सिंह ने कर्नाटक सरकार द्वारा पशुपालन की जमीन को अल्पसंख्यक सेल में शामिल करने के फैसले पर कहा कि देश में इन दोनों बोर्ड की खातिर तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक खास वोटबैंक के लिए कांग्रेस सारे मान मर्यादा को भूल गई। जिस तरह से कर्नाटक की सरकार काम कर रही है, उस तरह कर्नाटक की सरकार का नाम बदलकर मुस्लिम लीग की सरकार रख देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए तुस्टीकरण की पराकाष्ठा
गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर मुस्लिम लीग की सरकार भी होती तो ऐसा नहीं करती कि पशुपालन की जमीन को मुसलमानों के नाम कर दे। यह सब देश के लिए दुर्भाग्य है। बेहतर होता कि कांग्रेस पार्टी अपना नाम बदलकर मुस्लिम लीग कांग्रेस पार्टी।  इससे राहुल भी खुश हो जाएंगे कि उनको भी वहां उनकी ही वोट से चुनाव जीतना है। देश का यह दुर्भाग्य कि कभी मंदिरो के खिलाफ बोलना, कभी हिजाब को परमिशन देना। यह सब कांग्रेस के लिए तुस्टीकरण की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed