फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur-khanpur-woman-murder-land-dispute-meena-devi

बिहार: रात में खुली पति की आंख तो सीढ़ी पर मिली पत्नी की लाश, जमीन विवाद में हत्या का आरोप

Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में तीन धुर जमीन के विवाद में 33 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चाकू से वार के निशान भी मिले हैं। मृतका के पति ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
samastipur-khanpur-woman-murder-land-dispute-meena-devi
जमीन विवाद में पड़ोसी पर गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के कानू बिशनपुर गांव में तीन धुर जमीन के विवाद में एक महिला मीना देवी (33) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारों ने महिला के सिर पर चाकू से भी वार किया। विवाद करीब दो लाख रुपये मूल्य की जमीन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

रात में सीढ़ी पर मिला मृतका का शव
मृतका के पति अजीत पोद्दार ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षों से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। वह समय-समय पर गांव आते रहते हैं और जब नहीं आ पाते हैं तो अपनी पत्नी और तीन बच्चों के भरण-पोषण के लिए पैसे भेजते हैं। वह करीब 10 दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटे थे।

विज्ञापन

घटना वाली रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ भोजन किया और सोने चले गए। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक अजीत की आंख खुली। जब वह कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने अपनी पत्नी मीना देवी को घर की सीढ़ी पर मृत अवस्था में पड़ा देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: जयराम महतो की बढ़ीं मुश्किलें, विधायक समेत 10 पर FIR, 40 अज्ञात आरोपी; CCTV खंगाल रही पुलिस

जमीन विवाद में पड़ोसी पर गंभीर आरोप

अजीत के अनुसार, मीना के सिर से खून बह रहा था और गर्दन पर भी चोट के निशान थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अजीत ने जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण बताते हुए एक पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed