फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samadhan Yatra Bihar: Schedule of Chief Minister Nitish Kumar's Samadhan Yatra changed, know full program

Samadhan Yatra Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का कार्यक्रम बदला, जानें कब-कहां जाएंगे

Thu, 26 Jan 2023 05:47 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 26 Jan 2023 05:47 PM IST
सार

Samadhan Yatra Schedule Changed : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दूसरे चरण में कुछ बदलावा किया गया है। बदलाव के बाद नया कार्यक्रम जारी हो गया है। शनिवार 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से यात्रा की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Samadhan Yatra Bihar: Schedule of Chief Minister Nitish Kumar's Samadhan Yatra changed, know full program
नीतीश कुमार पहले दौर की समाधान यात्रा में आम लोगों से बात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दूसरे चरण में कुछ बदलावा किया गया है। बदलाव के बाद नया कार्यक्रम जारी हो गया है। शनिवार 28 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया से यात्रा की शुरुआत करेंगे और 15 फरवरी तक सिर्फ तीन दिन कहीं यात्रा पर नहीं जाएंगे। बाकी दिन जाएंगे और रात में पटना वापस आ जाएंगे। 

विज्ञापन


कब समाधान यात्रा किधर रहेगी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 28 जनवरी को खगड़िया और 29 जनवरी को कैमूर जाएंगे। फरवरी की पहली तारीख को सुपौल, दूसरी तारीख को सरहसा, तीसरी तारीख को अररिया का कार्यक्रम रहेगा। चार फरवरी को वह किशनगंज, पांच फरवरी को कटिहार, छह फरवरी को बांका और सात फरवरी को एक साथ मुंगेर, लखीसराय व शेखपुरा को कवर करेंगे। दो दिन के बाद फिर यात्रा शुरू होगी। 10 फरवरी को पूर्णिया-मधेपुरा, 11 फरवरी को रोहतास-औरंगाबाद, 12 फरवरी को गोपालंगज-मोतिहारी, 13 फरवरी को भागलपुर-जमुई, 14 फरवरी को मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर और 15 फरवरी को बेगूसराय व पटना जिले में समाधान यात्रा रहेगी।
विज्ञापन


छह जिलों में समीक्षा बैठक नहीं
मोतिहारी, गोपालगंज, रोहतास, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और औरंगाबाद में मुख्यमंत्री दो-दो गांवों में घूमेंगे और इस दौरान योजनाओं का उद्घाटन कर लाैट जाएंगे। इन जिलों में समीक्षा बैठक नहीं होगी। पहले दौर में हर जिले में ऐसी बैठक हो रही थी। भागलपुर, जमुई, बेगूसराय, पूर्णिया व मधेपुरा जिले में भ्रमण-उद्घाटन के साथ समीक्षा बैठक भी होगी। मुख्यमंत्री 28 जनवरी को खगड़िया यात्रा के दौरान पटना जिले में इस रास्ते के एक गांव और 29 जनवरी को कैमूर यात्रा के दौरान उस रास्ते के पटना के एक गांव में भ्रमण कर योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 15 जनवरी को इस चरण की यात्रा के अंतिम दिन पटना जिले की समीक्षा बैठक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed