फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sadhu yadav not join bjp

साधु यादव के लिए भाजपा के दरवाजे बंद

Sun, 22 Dec 2013 12:15 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Sun, 22 Dec 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sadhu yadav not join bjp

भाजपा ने पूर्व सांसद और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव को पार्टी में शामिल करने से फिर इनकार किया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि पूर्व सांसद साधु यादव को पार्टी में शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है।

साधु जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे, तब अटकलें लगाई जा रही थी कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन उस समय भी पार्टी ने स्पष्ट कर दिया था कि आपराधिक छवि वाले लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है और आपराधिक छवि वाले लोगों को कभी भी पनाह नहीं देती है।

जनता दल यूनाइटेड भले ही अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का दावा करती हो लेकिन जदयू में आपराधिक छवि वाले लोग शामिल किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि इस संबंध में पूछे जाने पर स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनभिज्ञता प्रकट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed