फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Russian Buddhist monk arrested with 10 ml of alcohol for offering in Mahabodhi temple

महाबोधि मंदिर में चढ़ाने के लिए ले जा रहा था शराब, 10ml के साथ रूसी बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2023 01:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 20 Jan 2023 01:12 PM IST
सार

शराबबंदी वाले बिहार के बोधगया में 10 एमएल शराब के साथ एक रूसी बौद्ध भिक्षु इडिपसी एयास को विशेष सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा है। गिरफ्तार बौद्ध भिक्षु ने बताया कि वह तंत्र साधना के लिए मंदिर में चढाने के लिए शराब ले जा रहा था।

विज्ञापन
Russian Buddhist monk arrested with 10 ml of alcohol for offering in Mahabodhi temple
महाबोधि मंदिर में चढ़ाने के लिए ले जा रहा था शराब, 10ml के साथ रूसी बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार के बोधगया में 10 एमएल शराब के साथ एक रूसी बौद्ध भिक्षु को विशेष सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा है। उक्त रूसी बौद्ध भिक्षु की पहचान इडिपसी एयास के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी बोधगया के महाबोधि मंदिर से प्रवेश के दौरान जांच करने के क्रम में पकड़ा गया है। फिलहाल बौद्ध भिक्षु को शराब के साथ बोधगया पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बताया जाता है कि रूसी के बौद्ध भिक्षु इडीपसी एयास मंदिर में प्रवेश कर रहा था। तभी जांच करने के दौरान विशेष सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जांच के दौरान शराब की पुष्टि होते ही पुलिस ने आरोपी रूसी बौद्ध भिक्षु इडिपसी एयास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार का कहना है कि महाबोधि मंदिर के अंदर एक रूसी बौद्ध भिक्षु शराब लेकर जा रहा था। तभी मंदिर में प्रवेश करने से पहले वहां लगे स्कैनर मशीन में एक बोतल देखी गई। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसके शरीर को जांचा तो कपड़े के अंदर से एक बोतल बरामद किया गया जिसमें लगभग 10 एमएल विदेशी शराब था। सुरक्षाकर्मियों ने रूसी बौद्ध भिक्षु इडिपसी एयास को शराब एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार बौद्ध भिक्षु को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


तंत्र साधना के लिए ले जा रहा था शराब 
 गिरफ्तार रूसी बौद्ध भिक्षु इडीपसी एयास से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह तंत्र साधना के लिए मंदिर में चढाने के लिए शराब ले जा रहा था लेकिन मंदिर में प्रवेश करने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पिछले महीने भी बरामद हुआ था शराब 
 गया में दिसंबर महीने में भी मंदिर परिसर के भीतर शराब की खाली बोतलें बरामद की गई थी। इसके बाद गया प्रशासन के द्वारा वहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई थी। अब एक बार फिर से बौद्ध भिक्षु के पास के विदेशी शराब की बोतल मिलने से प्रशासन अलर्ट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

   
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed