फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ruckus in Bihar Assembly: Eight CPI(M) MLAs were taken out by marshals, watch video

बिहार विधानसभा में बवाल : भाकपा माले के आठ विधायकों को मार्शलों ने उठाकर बाहर निकाला, देखें 'माननीयों' का वीडियो

Thu, 31 Mar 2022 01:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पटना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 01:02 PM IST
सार

बिहार विधानसभा में लगातार दूसरे दिन यह स्थिति बनी है। बुधवार को भी विधानसभा में हंगामे के बाद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन
Ruckus in Bihar Assembly: Eight CPI(M) MLAs were taken out by marshals, watch video
Marshals of Bihar Legislative Assembly carry CPI (ML) MLAs out of the House after they created a ruckus - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्य में कानून व्यवस्था के हालात को लेकर बवाल मच गया। भारी हंगामे के बीच मार्शल बुलाए गए। मार्शलों ने हंगामा मचा रहे भाकपा माले के आठ विधायकों को उठाकर बाहर निकाल दिया। देखिए माननीयों को पुलिसकर्मी किस तरह सदन से उठाकर बाहर लाए। 

विज्ञापन

 

बिहार विधानसभा में लगातार दूसरे दिन यह स्थिति बनी है। बुधवार को भी विधानसभा में हंगामे के बाद ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया था। आज बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन है। गुरुवार को राज्य में कानून व्यवस्था स्थिति को लेकर भाकपा माले के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मार्शलों द्वारा उन्हें विधानसभा से बाहर निकलवा दिया गया। 

विज्ञापन


स्पीकर की नहीं मान रहे थे विधायक
हंगामे के दौरान भाकपा माले के विधायकों को विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद मार्शलों को बुलाकर इन विधायकों को टांगकर सदन से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार चर्चा को तैयार नहीं थी : गुप्ता
उधर, भाकपा माले के विधायक वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम लोग राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सदन में बहस चाहते थे, लेकिन सरकार बहस के लिए तैयार नहीं थी। हमने विरोध जताया तो हमको मार्शल बुलाकर हमें सदन से बाहर निकाल दिया गया। राज्य की भाजपा-जदयू सरकार कोशिश कर रही है कि हिंदू-मुस्लिम मुद्दे उठाकर इन सारे मुद्दों पर पर्दा डाल दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed