फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ruckus In Bihar After CM Nitish Kumar Enters Vishnupad Temple In Gaya With Israil Mansuri

Bihar: गया के विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश के बाद बवाल, गर्भगृह का किया गया शुद्धिकरण

Tue, 23 Aug 2022 04:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Aug 2022 04:38 PM IST
सार

गर्भ गृह के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंसूरी खड़े होने के सबूत के तौर पर वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। भाजपा ने कहा है कि विष्णुपद मंदिर में इस तरह से मुस्लिम नेताओं के प्रवेश ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है।

विज्ञापन
Ruckus In Bihar After CM Nitish Kumar Enters Vishnupad Temple In Gaya With Israil Mansuri
नीतीश कुमार और इसराइल मंसूरी - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अल्पसंख्यक मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी के बोधगया के प्राचीन विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में घुसने पर बवाल मच गया। भाजपा और मंदिर प्रशासन दोनों ने कार्रवाई की बात कही है। बताया जा रहा है कि  मंदिर के बाहर पोस्टर में साफ लिखा है कि गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित लेकिन फिर भी इस्माइल मंसूरी प्रवेश कर गए। गर्भ गृह के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंसूरी खड़े होने के सबूत के तौर पर वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। भाजपा ने कहा है कि विष्णुपद मंदिर में इस तरह से मुस्लिम नेताओं के प्रवेश ने हिंदू भावनाओं को आहत किया है। वहीं मंदिर प्रशासन ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई मुस्लिम मंदिर में जानबूझकर प्रवेश कर गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों का आक्रोश भड़क गया है।

विज्ञापन


भगवान को भोग लगाने से पहले मंदिर को धुलवाया गया
श्री विष्णुपद प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभुलाल विट्ठल ने बताया कि मो. इसराइल मंसूरी नए मंत्री बने हैं। उन्हें कोई पहचानता भी नहीं था जिससे उन्हें प्रवेश मिल गया। ऐसे में सीएम नीतीश की यह जिम्मेदारी थी कि उनके साथ रहे  मंत्री  के बारे में मंदिर को जानकारी देनी चाहिए थी। हम लोगों ने भोग लगाने से पहले मंदिर को धुलवाया है। 
विज्ञापन


विधर्मियों ने मंदिर को अपमानित किया: भाजपा
विष्णुपद मंदिर में मंत्री इसराइल मंसूरी के जाने पर भाजपा भी हमलावर हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के विस्फी विधायक और  बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंत्री के मंदिर में प्रवेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधर्मियों ने मंदिर को अपमानित किया। जब मंदिर में लिखा हुआ है गैर हिंदू का प्रवेश वर्जित है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिंदूओं की भावना को आहत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई : मंदिर प्रशासन
इस बीच, विष्णुपद मंदिर के सचिव गजधर लाल पाठक ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्लिम मंत्री मंसूरी के साथ मंदिर का दौरा किया जो हमारे कानून के खिलाफ है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि मंदिर परिसर के अंदर किसी गैर-मुस्लिम को जाने की इजाजत नहीं है। नीतीश कुमार ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. वह सभी से माफी मांगें, आगे की कार्रवाई मंदिर समितियों के साथ बैठक के बाद होगी।

मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने दी सफाई
मीडिया से बात करते हुए, मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने नीतीश कुमार के साथ मंदिर का दौरा करना स्वीकार किया। मंसूरी ने कहा कि यह महज एक संयोग है कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर के 'गर्भगृह' में प्रवेश किया और मुझे पूजा करने का अवसर मिला।


भाजपा बोली- जानबूझकर किया गया भावनाओं को आहत
भाजपा ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक अन्य धर्म के एक मंत्री को एक प्राचीन मंदिर के अंदर ले जाकर हिंदू संवेदनाओं का जानबूझकर अपमान करने का आरोप लगाया । इस मंदिर में अन्य धर्मों के लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग करते हैं। क्या वह मक्का के अंदर प्रवेश करने के बारे में सोच सकते हैं।’’ जायसवाल ने पूछा कि हिंदुओं को हमेशा सहिष्णुता के नाम पर अपनी धार्मिक संवेदनाओं को क्यों समायोजित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुख्यमंत्री माफी मांगने से इनकार करते हैं तो उन्हें राज्य विधानसभा सहित हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पडेगा।’’ यह पूछे जाने पर कि मंदिर के पुजारी पीड़ा व्यक्त करने से हिचक रहे हैं, भाजपा नेता ने कहा, ‘‘एक आम आदमी ज्यादा कुछ नहीं कर सकता है जब मुख्यमंत्री हिंदू संवेदनाओं का जानबूझकर अपमान करने का इरादा रखते हैं।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed